फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अपह्रत बालिका राजनंदिनी की लाश बरामद, जीवाजीगंज थाना एरिया के नाले में बोरे में बंद मिली

Thu, 08 Jun 2023 07:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अपहृत बालिका राजनंदिनी की लाश बरामद हो चुकी है। जीवाजीगंज थाना एरिया के नाले में बोरे में बंद मिली थी लाश। बच्ची की हत्या कर फेंके जाने की आशंका है, पुलिस को मामले में अहम सुराग भी मिले हैं।
 
विज्ञापन
बालिका की लाश बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में चिमनगंज थाना अंतर्गत कमल कॉलोनी से चार साल की बच्ची राजनंदिनी अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की तलाश शुरू की और उज्जैन एसपी सचिन शर्मा के घर पर पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि बच्ची की तलाशी अभियान के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली और क्षेत्र के आसपास ड्रोन कैमरे लगाए। लेकिन पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली, लेकिन बुधवार शाम ढलते-ढलते करीब छह बजे के लगभग जीवाजीगंज क्षेत्र के वाल्मीकि नगर से रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता बच्ची राजनंदिनी का शव बरामद किया है।

बच्ची को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर उसकी हत्या की और फिर लाश को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इतनी सी मासूम बच्ची से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। लेकिन पुलिस सभी एंगल पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। सूत्रों से यह भी जानकारी लगी है कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें