फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में वेलेंटाइन डे पर मनाया जाएगा ‘दंपति दिवस’, प्रेरणास्रोत दंपतियों का होगा सम्मान

Wed, 11 Feb 2026 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के अवसर पर ‘दंपति दिवस’ मनाया जाएगा। कृष्णा गुरुजी के मार्गदर्शन में प्रेरणास्रोत वरिष्ठ दंपत्तियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को वैवाहिक समर्पण और आजीवन साथ निभाने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऑनलाइन आयोजित होगा।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक ओर वेलेंटाइन डे पर युवा वर्ग प्रेम का इजहार करता है, वहीं उज्जैन में इस दिन को पिछले सात वर्षों से ‘दंपति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्णा गुरुजी के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी 14 फरवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शहर के प्रेरणास्रोत दंपत्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 75 वर्षों से वैवाहिक जीवन निभा रहे 97 वर्षीय चैतन्य जी एवं 94 वर्षीय श्रीमती चैतन्य जी को सम्मानित किया जाएगा। यह दंपत्ति समर्पण, धैर्य और पारिवारिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। इसके अलावा रोहित नागमोटिया (ऊंचाई 2 फीट) एवं टीना नागमोटिया (ऊंचाई 5 फीट) को भी सम्मानित किया जाएगा, जो शारीरिक भिन्नताओं के बावजूद प्रेम और आत्मविश्वास का प्रेरक संदेश दे रहे हैं।

क्या है आयोजन का उद्देश्य
आयोजकों के अनुसार ‘दंपति दिवस’ का उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना है कि प्रेम केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि विवाह के बाद जीवनभर निभाने का संकल्प है। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं प्रेरणादायक दंपत्तियों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया जाएगा और युवाओं से अपील की जाएगी कि वे ऐसे दंपत्तियों से आशीर्वाद लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करें।
विज्ञापन


यह आयोजन कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप भी दिया गया है, जिसमें अमेरिका, कनाडा, दुबई और सिंगापुर से वरिष्ठ दंपत्तियों को ऑनलाइन जोड़कर “सीनियर कपल डे” के रूप में सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं से अपील की है कि जो दंपति दशकों तक साथ निभा चुके हैं, उनसे प्रेरणा लेकर ही प्रेम को विवाह तक ले जाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें