फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सीएम मोहन यादव पहुंचे अपनी विधानसभा क्षेत्र में, घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

Thu, 02 May 2024 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

CM Mohan Yadav Ujjain Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड में पहुंचे और बूथ पर जाकर घर-घर किया जनसंपर्क। बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड का फॉर्म भरवाया। साथ ही नव मतदाता सम्मलेन में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में चुनाव अभियान के दौरान अपनी विधानसभा क्षेत्र उज्जैन के वार्ड क्रमांक 38 के बूथ क्रमांक 60 पर पहुंचे और घर-घर जनसम्पर्क कर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर कार्यकर्ता का मतदान केंद्र ही उसकी लोकसभा है। इस पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा, देश में मोदी की गारंटी सबसे ज्यादा चल रही है और मोदी जी की गारंटी का ही परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश के सभी काम तेजी से हो रहे हैं। आयुष्मान योजना में अब 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। यह मोदी जी की गारंटी का ही परिणाम है कि अब बुजुर्गों को भी 5 लाख तक का इलाज बीमार पड़ने पर मिल सकेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी रोड स्थित गली से जनसंपर्क शुरू किया और हर घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। मंच लगाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अनेक जगह स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के लिए गली में निवास करने वाले प्रकाश पाटनी जी (उम्र 70 वर्ष), यशोदा बाई जी और फूलचन्द जी का फॉर्म भरा। रैली के रूप में जनसंपर्क करते हुए मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय लोक शक्ति भवन पहुंचे। यहां नवमतदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवमतदाताओं का सम्मान किया और जो विद्यार्थी मेरिट में आए उनका मेडल पहनाकर सम्मान किया। कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं का पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।

राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक है बोहरा समाज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जावरा में बोहरा समाज के 53वें धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात करने गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जावरा पहुंचे। तालनाका स्थित मुस्तफा तेलवाला के निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैयदना साहब से आशीर्वाद लिया। सैयदना साहब का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी पर सैयदना साहब का बहुत आशीर्वाद हैं। समूचा बोहरा समाज राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बोहरा समाज देश भक्त होने के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध हैं। समाज के लोगों के रोम-रोम में व्यापार-व्यवसाय के साथ भारत की जड़ो से जुड़कर देश की सेवा करने का जज्बा है। सैयदना साहब ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय का शाल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता से भेंट करवाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें