फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जीत के जश्न में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, पटाखे फोड़ने से शुरू हुआ विवाद, 10 से ज्यादा घायल

Mon, 09 Mar 2026 12:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे लोगों के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प हो गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हिँसा में बदला जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिमनगंज थाना क्षेत्र में भारतीय टीम की जीत का जश्न उस समय हिंसक विवाद में बदल गया, जब पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट हो गई। इस घटना में महिलाओं सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मामला रविवार रात जीरो पॉइंट ब्रिज के पास स्थित राज रॉयल कॉलोनी का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कॉलोनी के कुछ लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर वहीं रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग डंडे और हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और कॉलोनी के लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

घटना में रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैला सिंह हाड़ा, मानवेन्द्र सिंह हाड़ा और विशाल मालवीय घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के शादाब खान, वाहिद खान और एक महिला के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। कई अन्य लोगों के साथ भी मारपीट हुई, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के दौरान दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: 12वीं का पेपर बिगड़ा तो छात्रा ने घर लौटकर पी लिया हेयर डाई, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

घायल मनीष मेहरले और रविंद्र हाड़ा का आरोप है कि वे घर के बाहर बैठकर भारत की जीत का जश्न देख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उनकी बहन दृष्टि के हाथ में चाकू लग गया।

बताया जा रहा है कि जश्न के दौरान वहीं रहने वाले वाहिद खान के परिवार ने बच्चे के सोने का हवाला देते हुए पटाखे कहीं और जाकर फोड़ने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद घायल लोग चिमनगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें