फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दो गाड़ी तरबूज खरीदकर किसान को ठगा, बिना साइन किए चेक से किया भुगतान, खाते में नहीं हैं पैसे

Wed, 24 May 2023 12:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की कृषि उपज मंडी में एक किसान के साथ व्यापारी द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। झाबुआ के एक किसान से व्यापारी ने दो गाड़ी तरबूज खरीदे थे, उसने पैमेंट चेक से किया, लेकिन खाते में पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन कृषि उपज मंडी की फल मंडी में इन दिनों किसानों को व्यापारियों द्वारा ठगा जा रहा है। इसके चलते झाबुआ के किसान से 37 हजार रुपये के तरबूज लेने के बाद भुगतान नहीं किया जा रहा है। मंडी समिति द्वारा पल्ला झाड़ लेने के बाद थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन


 

किसान नेता बहादुर सिंह चकरावदा, ईश्वर सिंह, मनोहर सिंह ने बताया कि झाबुआ से मकना देवड़ा नामक किसान दो गाड़ी तरबूज लेकर आया था। इन्हें चिमनगंज की फल मंडी के बाहर जफर हुसैन निवासी जानसापुरा के व्यापारी ने 37 हजार में खरीदा और नगदी के स्थान पर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक का चेक दे दिया।

जब व्यापारी बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि खाते में पैसा नहीं है और न ही चेक पर सही व्यक्ति के हस्ताक्षर हैं। इसके बाद से व्यापारी किसान को नहीं मिल रहा। उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा है। एक माह से मंडी में भटकने के बाद किसान चिमनगंज थाने पहुंचा और एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। मामले में चिमनगंज थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इसे सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें