फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भाजपाइयों ने भाजपा के पूर्व विधायक को पीटा, कांग्रेसियों पर केस, पटवारी आज घरेंगे एसपी कार्यालय

Sat, 30 Nov 2024 01:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज उज्जैन एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पूर्व विधायक के साथ हुई मारपीट में पार्टी के लोगों को झूठा फंसाया गया है। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महिदपुर में बीते दिन भाजपा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे बहादुरसिंह चौहान के साथ कुछ कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि सांसद अनिल फिरोजिया और प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल को बीच-बचाव करना पड़ा।

विज्ञापन


इस मामले में अब नया बवाल मच गया है, क्योंकि घटना की एफआईआर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि यह झूठा मामला है। वे आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे केस के विरोध में एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया कि मंच पर मंत्री का स्वागत करने के बाद जब चौहान नीचे उतरे, तो कुछ लोग उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। इसी के बाद गर्मागर्मी हुई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दरअसल, महिदपुर में स्वास्थ्य केंद्र और ग्रिड के उद्घाटन के लिए प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए थे। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं  रणछोड़ त्रिवेदी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), नागुलाल मालवीय (सरपंच, झारड़ा), भरत शर्मा (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष), कमल सिंह लाडला (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), और गजराज सिंह (ब्लॉक महिदपुर कांग्रेस अध्यक्ष) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस मारपीट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन


विरोध दर्ज कराएंगे पटवारी 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज उज्जैन एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस मामले में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि कार्यक्रम भाजप का था, मारपीट भी उनके कार्यकर्ताओं के बीच हुई है तो इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें