फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन के रामघाट पर मिला अजगर का बच्चा, रहवासियों में दहशत

Thu, 13 Jun 2024 07:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के रामघाट पर अजगर का बच्चा मिला है। इससे श्रद्धालु ही नहीं रहवासियों में भी दहशत है। 

 
विज्ञापन
उज्जैन के रामघाट में अजगर का बच्चा मिलने से दहशत फैल गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में गुरुवार सुबह रामघाट क्षेत्र में उस समय खलबली मच गई, जब कुछ लोगों ने घाट के चढ़ाव पर एक जहरीला जानवर देखा। जहरीला जानवर देखने के बाद लोग दहशत में थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस जानवर को पकड़ने की कोशिश की और पकड़ भी लिया। लोग इस जानवर को पहचान नहीं पाए लेकिन बाद में पता चला कि जहरीला जानवर अजगर का बच्चा है। 

विज्ञापन


अजगर के बच्चे को पकड़ने वाले सोनू सेन ने बताया कि गुरुवार सुबह राणो जी की छत्री रामघाट क्षेत्र के चढ़ाव पर कुछ लोगों ने एक जहरीले जानवर को देखा था, जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर लकड़ी के माध्यम से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि वैसे तो यह अजगर का बच्चा है लेकिन यहां पर पहले कई जहरीले सांप भी निकल चुके हैं। डरने-घबराने की बात है क्योंकि यह एक ऐसा घाट है जहां पर कहीं श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें