फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भस्म आरती में बाबा महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, मस्तक पर त्रिपुंड, सर्प और चंद्र लगाकर किया श्रृंगार

Wed, 19 Jun 2024 08:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि त्रयोदशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, मस्तक पर त्रिपुंड, सर्प और चंद्र से भव्य श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों नें गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि त्रयोदशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया, जिसमें बाबा महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, मस्तक पर त्रिपुंड, सर्प और चंद्र से भव्य श्रृंगार किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर मे जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 

भक्त ने रजत मुकुट दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोलकाता से पधारे भक्त मुनेश्वर झा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को 1 नग चांदी का मुकुट भेट किया। जिनका कुल वजन  1261 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन



ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन दिनेश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें