फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्मारती मे सूर्य, चंद्र, त्रिपुंड और बिल्वपत्र से सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

Mon, 13 May 2024 08:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakal Bhasm Aarti Photo Today: आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि षष्ठी तिथि पर सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर सूर्य, चन्द्र, बिल्व पत्र, त्रिपुंड लगाकर फूलों की माला पहनाकर उन्हें सजाया गया।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahakal Bhasm Aarti Photo Today: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई। 
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि षष्ठी तिथि पर सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर सूर्य, चन्द्र, बिल्व पत्र, त्रिपुंड लगाकर फूलों की माला पहनाकर उन्हें सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


 

भस्मारती में सजे बाबा महाकाल

 

भस्मारती में सजे बाबा महाकाल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें