फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: राजगढ़ रियासत कालीन मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियां उज्जैन से बरामद, जमीन खोदकर निकाला गया बाहर

Fri, 10 Nov 2023 09:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: राजगढ़ के भंडारा गली में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से गुरुवार 28 अक्टूबर की देर रात को 2 अष्टधातु की मूर्तियों को अज्ञात चोर चुरा ले गए। जब पुजारी की दादी कलादेवी मंदिर में रोज की तरह ही साफ-सफाई करने के लिए पहुंची तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
चोरी गई मूर्तियां वापस मिलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ (ब्यावरा) के भंडारा गली में स्थित रियासत कालीन मंदिर से चोरी हुई राधा-कृष्ण की अष्टधातु से बनी प्राचीन मूर्तियां राजगढ़ पुलिस ने उज्जैन से बरामद की है। इस पूरे मामले का खुलासा राजगढ़ पुलिस ने राजगढ़ में किया है।
विज्ञापन


ये प्राचीन मूर्ति दो सप्ताह पहले करीब 28 अक्टूबर की रात को चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में राजगढ़ के कालाखेत इलाके में रहने वाले मुख्य आरोपी दिलीप मालवीय (45) को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मूर्ति को जमीन के अंदर छिपा रखा था। मूर्ति के साथ ही पुलिस को कुछ समय पहले राजगढ़ के शंकर कालोनी के हनुमान मंदिर से गायब हुआ चांदी का मुकुट भी बरामद हुआ हैं। मंदिर के पुजारी दीपक त्रिपाठी के मुताबिक राजगढ़ के भंडारा गली में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से गुरुवार 28 अक्टूबर की देर रात को 2 अष्टधातु की मूर्तियों को अज्ञात चोर चुरा ले गए। सुबह 6 बजे जब पुजारी की दादी कलादेवी मंदिर में रोज की तरह ही साफ-सफाई करने के लिए पहुंची तो घटना का पता चला। पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों में खुशी छा गई। लोगों ने पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें