सालभर पहले नाबालिग साथी के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर तीन लाख का गबन करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से गबन में उपयोग की गई थर्मल प्रिंटिंग मशीन जब्त की गई है।
नानाखेड़ा थाना एसआई सचिन्द्र सिंह सेंधव ने बताया कि सालभर पहले नानाखेड़ा पेट्रोल पम्प संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक माह के हिसाब का मिलान किया तो 3 लाख की गड़बड़ होना सामने आई है। संचालक ने पंप पर काम करने वाले हिमांशु पिता निलेश सैनी निवासी पटेल नगर और उसके नाबालिग साथी पर शंका जताई थी। जांच के बाद नाबालिग को पकड़ा गया था, लेकिन हिमांशु फरार हो गया था। जिसे सालभर बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से थर्मल मशीन जब्त की गई है। जिसका उपयोग उसने गबन करने में किया था। पूछताछ में सामने आया कि वह पम्प पर आने वाले वाहन चालको से नगद रुपए प्राप्त करता था और थर्मल मशीन से फर्जी रसीद ऑन ललाइन पेमेंट जमा होने की निकाल लेता था। उसने एक माह में पम्प पर फर्जी रसीद जमा कराई थी। एसआई सेंधव के अनुसार उससे राशि बरामद करने का प्रयास किया गया लेकिन उसका कहना था कि पम्प से काम छोड़ने के बाद दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसमें उक्त राशि खर्च हो गई। हिमांशु को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
शराब बेचते गिरफ्त में आई महिला
बड़नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर बक्षराज फैक्ट्री के पास झोपड़ी में महिला द्वारा हाथभट्टी से बनी कच्ची शराब बेची जा रही थी। खबर मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने एएसआई गोवर्धनदास बैरागी, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा को रवाना किया। जहां से पुलिस टीम ने रेखा पति अशोक रावत को हिरासत में लिया। उसके पास से 5-5लीटर की 2 केन में भरी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पंचवेली एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी
बुधनी की रहने वाली अंकिता पति अनिल राठौर पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोर्च में सफर करने लिये चढ़ रही थी, उसी दौरान भीड़ का फायदा उसके कंधे पर टंगे पर्स से छोटा पर्स अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। जिसमें सोने के टॉप्स और नगद रुपए रखे हुए थे। मामले में जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। चोरी की एक वारदात इंदौर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में होना सामने आई। भोपाल के राजेन्द्रनगर में रहने वाले नितीश मिश्रा का अज्ञात बदमाश ने मोबाइल चोरी कर लिया। शनिवार को सामने आई 2 चोरी की वारदात से पहले शुक्रवार को भी जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस से नागपुर की रहने वाली महिला यात्री निम्बाहेड़ा से भोपाल की यात्रा कर रही थी। जिस पर्स कोच की सीट से चोरी हो गया था। जिसमें सोने की चेन, लाकेट, टॉप्स, 2 अंगूठी और 2 हजार रुपए रखे थे।