फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन छह जनवरी से, विशाल कलश यात्रा से प्रारंभ होगा अनुष्ठान

Thu, 04 Jan 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन छह जनवरी से होगा। यह अनुष्ठान विशाल कलश यात्रा से प्रारंभ होगा। यह आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए होगा।
विज्ञापन
कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन छह जनवरी से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है, जो छह जनवरी से नौ जनवरी तक आयोजित होगा। लक्ष्मीनगर, तीन इमली चौक में छह जनवरी से नौ जनवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कारों का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


समन्वयक महेश आचार्य ने बताया कि 24 कुंडीय यज्ञ में छह जनवरी शनिवार को प्रात: नौ बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए विद्वजनों की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कलश यात्रा सदग्रंथ, व्यवसमुक्ति की उद्घोषणा के साथ यज्ञ स्थल से निकाली जाएगी। जो समीपस्थ क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई यज्ञ स्थल पर समाप्त होगी। सात जनवरी रविवार को प्रात: आठ बजे देव आह्वान एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। 11 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस के सौजन्य से रखा गया है, जिसमें युवक-युवतियों को इस हेतु प्रेरित किया जाएगा।

आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की समन्वयक उर्मिला तोमर ने बताया कि सायंकाल छह बजे गर्भस्थ शिशु, माता के संबंध में फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा तथा सामूहिक गर्भ संस्कार एवं अन्य संस्कार गायत्री यज्ञ के साथ आठ जनवरी सोमवार को कराए जाएंगे। आठ जनवरी को सायंकाल छह बजे से दीप महायज्ञ किया जाएगा। नौ जनवरी को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ उसके पश्चात पूणार्हूति, प्रसाद वितरण एवं तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर गुरुवेय आचार्य श्रीराम शर्मा का साहित्य उपलब्ध रहेगा, जिसे बतौर प्रसाद परिजन अपने घर अवश्य ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें