फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पड़ोसी ने किशोरी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर भागा

Sun, 25 Feb 2024 12:14 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले अर्जुन मालवीय ने बीती शाम को अपने घर बुलाया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के मक्सीरोड पर रहने वाली किशोरी को पड़ोसी ने किसी काम से पहले घर बुलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। किशोरी ने घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले अर्जुन मालवीय ने शाम को अपने घर बुलाया। वह पहुंची तो उसने अंदर आने के बाद दरवाजा बंद कर लिया और डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। किशोरी के साथ हुई घटना सामने आने पर मामले में पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया और आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। वह घर से फरार हो चुका था। उसके माता-पिता भी बाहर गए हैं, जिनसे संपर्क कर युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें