फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन महिला कांग्रेस अध्यक्ष का त्यागपत्र, लिखा- पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण नहीं संभाल सकती पद

Wed, 20 Dec 2023 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: शहर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर मांग की है कि पारिवारिक जिम्मेदारियां के कारण में इस जिम्मेदारी को नहीं निभा सकती इसीलिए मेरा यह त्यागपत्र आप मंजूर करे।

विज्ञापन
उज्जैन महिला कांग्रेस अध्यक्ष का त्यागपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है की गीता यादव अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस उज्जैन ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने यह मांग की है कि पारिवारिक जिम्मेदारियां का कारण में इस पद को नहीं संभाल सकती, अतः मैं इस पद से त्यागपत्र दे रही हूं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यह लिखा है पत्र में
गीता यादव ने अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस उज्जैन ने विभा पटेल मैडम, अध्यक्ष म.प्र. महिला कांग्रेस भोपाल म.प्र. को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ समय पूर्व ही मेरे छोटे भाई मोनू यादव का आकस्मिक निधन हो गया है एवं मेरे माता पिता वृद्ध हैं। इस कारण मेरे परिवार की समस्त जवाबदारी मेरे उपर आ चुकी है, इस कारण मैं अपने पद के कार्यों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रही हूं। इस कारण मैं शहर महिला कांग्रेस उज्जैन के अध्यक्ष के पद से त्याग पत्र दे रही हूं। अतः निवेदन है कि, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उज्जैन के पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें। इसकी प्रतिलिपि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री निटा डिसूजा मैडम को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें