फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना

Sun, 21 Jul 2024 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा आज उज्जैन पहुंचे और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल का पूजन किया और नंदीजी के कानों मे अपनी मनोकामना कही। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन पुजारी संजय शर्मा ने सम्पन्न करवाया। उन्होंने नंदीजी के कानों में मनोकामना कही।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने मीडिया से कहा कि भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण की शुरुआत होने वाली है। मैं भाग्यशाली हूं, जिसे आज यहां दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं। समय-समय पर यहां पर उनके दर्शनों का लाभ लेने आता ही रहता हूं। पूर्व में भी मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। भगवान से मांगी गई मनोकामना के बारे में आपने बताया कि मैंने देश-विदेश की खुशहाली की कामना की है। नंदी जी के कानों में भी की है। 

जानिए कौन हैं बीएल वर्मा
बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी से हैं। उनके पिता का नाम पन्ना लाल वर्मा है, जो एक किसान थे। वर्मा भारतीय संसद के उच्च सदन, राज्य सभा में सांसद भी हैं। बीएल वर्मा जी ने 2021 में भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें