फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: दर्शन करने आए बाबा के भक्त ने महाकाल को अर्पित किया चांदी का पाटला, पूजन में होगा उपयोग

Thu, 01 Feb 2024 11:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से दर्शन के लिए आए भक्त अंशुल एलन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। 
विज्ञापन
पाटला भेंट करते भक्त अंशुल एलन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करने आए मेरठ उत्तर प्रदेश के भक्तों ने करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का चांदी का पाटला बाबा महाकाल को अर्पित किया है।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ से दर्शन के लिए आए भक्त अंशुल एलन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां पर उन्होंने पुरोहित शिवम शर्मा की प्रेरणा से लकड़ी में चांदी से बना आकर्षक पाटला भगवान महाकाल को पूजन कार्य के लिए अर्पित किया। 

चांदी के पाटले में चांदी का कुल वजन 2847 ग्राम बताया है। चांदी के पाटले की आज की स्थिति में अनुमानित कीमत करीब दो लाख से अधिक है। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल पाटला प्राप्त कर दानदाता को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें