फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होंगे पूर्व सीएम कमलनाथ, रामघाट पर करेंगे पूजन अर्चन

Thu, 10 Aug 2023 09:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal: चुनावी माहौल में अब पूर्व सीएम कमलनाथ भी शिव भक्ति में रमे नजर आएंगे। कमलनाथ बाबा महाकाल की 14 अगस्त को निकलने वाली सवारी में शामिल होंगे और रामघाट पर बाबा महाकाल का पूजन करेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बाबा महाकाल की सवारी नेताओं को काफी पसंद आ रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की सवारी में शामिल हुए थे, अब अगली सवारी में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे। 
विज्ञापन




उज्जैन शहर कांग्रेस के पास अभी जो कार्यक्रम आया है, यह जानकारी उसी के मुताबिक है। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया के अनुसार कमलनाथ सोमवार की दोपहर में 3:30 बजे भोपाल से चलेंगे व 4:15 बजे हेलिपेड पर उतरकर सीधे शिप्रा नदी के रामघाट पर आएंगे। यहां पर एक घंटे रूक कर सवारी पूजन में शामिल होने के बाद शाम 5:30 बजे पुन: भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें, 19 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ उज्जैन आए थे और श्रावण मास में महाकाल की पांचवीं सवारी में शामिल हुए थे। कमलनाथ ने उस दौरान मंदिर के सभा मंडप में पूजन अभिषेक कर पालकी को कांधा भी दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें