विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर को रविवार शाम जयपुर के श्रद्धालु द्वारा 150 किलो मोगरे से आकर्षक रूप से सजवाया गया। यह श्रद्धालु गत 10 वर्षों से इसी प्रकार बाबा महाकाल का दरबार सजाते आ रहे हैं। जो कि आज मंदिर की सजावट के दौरान बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक करने के लिए मंदिर भी पहुंचे थे।