फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

Mon, 08 Apr 2024 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर में सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लो दर्शन के लिए पहुंचीं, उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नंदी हॉल में तिलक लगवाया। शिव जाप किया।
विज्ञापन
पूनम ढिल्लो ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवती अमावस्या पर सोमवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो बाबा महाकाल के दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने परिवार के साथ नंदी हाल से बाबा महाकाल के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में सोमवार को प्रसिद्ध अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लो दर्शन के लिए पहुंचीं, उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नंदी हॉल में तिलक लगवाया। शिव जाप किया। इसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचीं, जहां आपने श्री ओंकारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और फिर गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर कलावा भी बंधवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी की खुशहाली के लिए की कामना
प्रसिद्ध अभिनेत्री रही पूनम ढिल्लो ने भगवान महाकाल के दर्शन कर अपने आपको धन्य माना। मीडिया से कहा कि मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। मैं बहुत खुशनसीब हूं। मैंने बाबा महाकाल से अपने लिए और परिवार के साथियों के लिए खुशहाली की कामना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें