फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री माहिरा शर्मा, कहा- महादेव के दर्शन से हुई धन्य

Fri, 05 Jan 2024 08:20 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री माहिरा शर्मा बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने बाबा की भस्म आरती के दर्शन किए। दो घंटे वे मंदिर में रहीं। 
विज्ञापन
महाकाल की भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में बैठीं माहिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय भारतीय मॉडल, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री माहिरा शर्मा शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं। उन्होंने 2 घंटे तक इस आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। आरती के दौरान वे बाबा महाकाल के इन दिव्य दर्शनों का लाभ लेकर काफी खुश नजर आईं। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के मीडिया विभाग की गौरी जोशी ने बताया कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री माहिरा शर्मा बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आई थीं, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं बाबा महाकाल के दरबार में आईं, जहां मुझे काफी अच्छा लगा। यहां आज मुझे अपने महादेव के दर्शन हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन है माहिरा
माहिरा ने हिंदी भाषा की फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। वे हिंदी भाषा के रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 50 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। माहिरा एक फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और वो अपने स्टाइल के लिए जानी-जाती हैं। वे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब शो 'बजाओ' में रैपर रफ्तार के साथ काम करती नजर आ चुकी हैं। माहिरा लगातार अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें