फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गलत साइड चल रहे डंपर ने इंजीनियरिंग के छात्र को रौंदा, राहगीरों के कब्जे से चालक डंपर लेकर फरार

Tue, 19 Dec 2023 08:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

छात्र की मौत के बाद मौके से भागा डंपर चालक घटना के करीब 30 मिनट बाद राहगीरों के कब्जे से डंपर लेकर फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर रोड पर गलत साइड चल रहे मौरम से भरे डंपर ने बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र को रौंद दिया। राहगीरों ने युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया।

विज्ञापन


सर्वेश बैरागी पिता मधुसुदन 23 वर्ष निवासी कंचनपुरा इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके भाई माधव ने बताया कि सर्वेश तपोभूमि से आगे शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी इंदौर रोड स्थित होटल के सामने से गुजरते समय गलत साइड आ रहे मौरम से भरे डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

सर्वेश को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और डंपर को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस भी यहां पहुंची थी। इधर, अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिय। 
विज्ञापन


वहीं राहगीरों ने सर्वेश के मोबाइल फोन की डायलिंग के नंबरों पर फोन लगाए, जिससे परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिल पाई। वहीं, दूसरी ओर मौके से भागा डंपर चालक घटना के करीब 30 मिनट बाद डंपर लेकर भाग गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें