फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सूर्य-चन्द्र के शृंगार में कालो के काल बाबा महाकाल ने रमाई भस्म, भक्तों ने किया दिव्य स्वरूप का दर्शन

Sat, 27 Jan 2024 09:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का सूर्य, चन्द्रमा लगाकर शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए।
विज्ञापन
बाबा महाकाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया शनिवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आलोकित स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में सूर्य, चन्द्रमा का उपयोग किया गया। फिर उन्हें भस्म रमाई और उसके बाद बाबा महाकाल को मुकुट धारण करवाया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन आज हजारों भक्तों ने किए।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद कपूर आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। 

भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का सूर्य, चन्द्रमा लगाकर शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें