ट्रक पलटते ही हुआ पूरे मामले का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन जिले में शनिवार दोपहर भैरवगढ़ थाना क्षेत्र से एक तरबूज का ट्रक नागदा उन्हेल की ओर जा रहा था। इस पर पुलिस को सूचना मिली कि घोड़ा गांव के समीप यह ट्रक अचानक पलटी खा गया है।
बता दें कि सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने यहां देखा कि जिस ट्रक को तरबूज का बताकर ले जाया जा रहा था, उसमें ऊपर की ओर तरबूज ही थे। लेकिन ट्रक में नीचे की ओर मादक पदार्थ डोडा-चूरा के 47 बोरे एक किलो अन्य मादक पदार्थ भरा हुआ था। घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। डोडा चूरा के साथ करीब एक किलो संदिग्ध मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
मौके पर सीएसपी अनिल सिंह मौर्य भी पहुंचे। सीएसपी के मुताबिक, करीब 47 कट्टे डोडा चूरा और एक किलो मादक पदार्थ जप्त कर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा की डोडा चूरा के अलावा यह मादक पदार्थ और क्या है। साथ ही ट्रक कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। पुलिस मिनी ट्रक के नंबरों के आधार पर अब पूरे मामले की जांच करेगी।