फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Crime: स्कूल में नाबालिग को बैड टच किया, फिर पीछा करते हुए घर तक पहुंचा अधेड़ व्यक्ति, मामला दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Crime: उज्जैन जिले में एक अधेड़ व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, व्यक्ति ने पहले स्कूल में नाबालिग छात्रा को बैड टच किया, फिर पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। शिकायत के बाद पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के शासकीय कन्या स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बैड टच करने और पीछे-पीछे घर तक पहुंचने का मामला सामने आने पर पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की मां ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बता दें कि चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 साल की बालिका शासकीय कन्या स्कूल में कक्षा चौथी की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची थी, जहां ड्रेस वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। स्कूल में एक व्यक्ति किताब बेचने के लिए पहुंचा। उसने छात्रा को कुछ किताबें दिखाई। छात्रा ने लेने से मना कर दिया। उसके बाद अधेड़ ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और गलत तरीके टच किया।

छात्रा को गले लगाने का प्रयास...
लंच में छात्रा दोबारा क्लास से बाहर आई तो बुजुर्ग ने उसे रोका और माता-पिता का नाम पूछा। बुजुर्ग ने छात्रा को गले लगाने का प्रयास भी किया। छात्रा डरकर क्लास में चली गई, उसने मैडम से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन मैडम ड्रेस वितरण कार्यक्रम में थी। स्कूल की छुट्टी होने पर जब घर जाने लगी तो बुजुर्ग पीछे-पीछे घर तक पहुंच गया। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


माता-पिता ने आसपास के लोगों के साथ बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ा। मामले की जानकारी लगते ही चिमनगंज पुलिस पहुंची और बुजुर्ग को हिरासत में लिया। छात्रा की मां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि गलत तरीके से बेटी को छुआ है। पुलिस ने धारा 354, 354 (घ), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8 में प्रकरण दर्ज कर बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति प्राइवेट तौर पर स्कूलों की किताबें-गाइड सेल करने का काम करता है, जिसका नाम सीताराम सेन (53) निवासी लक्कड़गंज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें