फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: तेज आवाज में DJ बजाने से रोकने पर आरक्षक के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज

Sat, 18 May 2024 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो आरक्षक ने साथ मारपीट की गई है। मारपीट और शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के पानबिहार में शुक्रवार रात शादी के जुलूस में डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। इस पर आरक्षक ने आवाज कम करने को कहा तो जुलूस में शामिल लोगों ने विवाद कर लिया और आरक्षक के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटिया थाना पुलिस ने बताया कि कल रात पान बिहार चौकी और अस्पताल के बीच शादी का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान डीजे तेज आवाज में बज रहा था। इस पर वहां मौजूद आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़ निवासी पानबिहार ने आचार संहिता का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने को कहा तो जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया।

आरोपियों ने आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़ के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी देकर भाग निकले। पिटाए आरक्षक की शिकायत पर घटिया थाना पुलिस ने कमल भाटी निवासी माकड़ोन सहित अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन, शासकीय कार्य में बांधा डालने सहित मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें