फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Bhasma Aarti: बाबा महाकाल की भस्म आरती, भांग और सूखे मेवों से हुआ मनमोहक शृंगार, गूंजे जयकारे

Thu, 01 Aug 2024 07:30 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर गुरुवार को सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। आज के शृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल भांग और ड्रायफ्रूट से सजे इस दौरान उनके मस्तक पर नवीन मुकुट लगाया गया। 
विज्ञापन
उज्जैन में महाकाल का भस्म आरती शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती का शृंगार मनमोहक हुआ। सैंकड़ों भक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह 4 बजे पट खोले गए। वैसे तो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन ही बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग और ड्रायफ्रूट से शृंगार किया गया और उन्हें आभूषण भी पहनाए गए। इससे चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर गुरुवार को सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान का शुद्ध जल से स्नान, पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के शृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल भांग और ड्रायफ्रूट से सजे इस दौरान उनके मस्तक पर नवीन मुकुट लगाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें