फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंची बालिका वधू की गहना, कहा- भस्मारती देखकर अच्छा लगा, बार-बार आना चाहूंगी

Sun, 22 Oct 2023 11:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Neha Marda in Ujjain: बालिका वधू में गहना का किरदार निभाने वाली नेहा मर्दा रविवार को महाकाल मंदिर पहुंची और बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्मारती में शामिल हुईं। नेहा ने महाकालेश्वर के दर्शन के बाद गणेश मंदिर और अन्य मंदिरों के दर्शन किए। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची नेहा मर्दा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल बालिका वधू में गहना का किरदार निभाने वाली नेहा मर्दा आज (रविवार) सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश और साक्षी गोपाल मंदिर पर पहुंचकर भी भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि बालिका वधू में गहना का किरदार निभाने वाली नेहा मर्दा आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंची थी। जहां पर वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से नेहा मर्दा ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर अच्छा लगा। जिंदगी में पहली बार मैंने यह भस्म आरती की। नेहा ने कहा कि मैं यहां आती रहती हूं, मैं ऐसे प्रयास करूंगी कि मैं हर बार यहां आ पाउ और बाबा महाकाल के दर्शन कर पाऊं। बता दें, नेहा बालिका वधू, डोली अरमानों की, चट्टी बट्टी जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी हूं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें