फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 200 लोगों को डूबने से बचाने वाला अर्जुन ही शिप्रा में डूबा, नदी में रस्सी में ऐसा उलझा कि सुबह मिला शव

Wed, 21 Jun 2023 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन का अर्जुन कहार शिप्रा तैराक दल का सदस्य था। जिसने अब तक 200 से अधिक लोगों को रामघाट पर डूबने से बचाया था।  मंगलवार शाम को अर्जुन रामघाट पर नहाने गया था। उसी समय उसका पैर नदी में बंधी रस्सी में उलझा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
अर्जुन की मौत के बाद कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहा जाता है कि कभी-कभी अच्छे तैराक की मौत भी डूबने से ही हो जाती है। आज सुबह रामघाट पर एक ऐसी ही घटना घटित हुई, जिसमें अब तक लगभग 200 लोगों को डूबने से बचाने वाले शिप्रा तैराक दल के एक सदस्य की डूबने से ही मौत हो गई।
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि अर्जुन पिता अंबूलाल कहार (30) निवासी नरसिंह घाट कॉलोनी शिप्रा तैराक दल का सदस्य था। जिसने अब तक 200 से अधिक लोगों को रामघाट पर डूबने से बचाया था। मंगलवार शाम को अर्जुन रामघाट पर नहाने गया था। उसी समय उसका पैर नदी में बंधी रस्सी में उलझा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूरी घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय लगी जब अचानक अर्जुन की लाश फूलने के कारण नदी के किनारे पर आ गई और नगर निगम के कर्मचारियों ने नदी से लाश मिलने की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को दी। इस मामले में शिप्रा तैराक दल के तेजा कहार ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद अर्जुन को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें