फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नौकरी नहीं मिलने पर दिल्ली की युवती ने लगाई शिप्रा में छलांग, कूदने से पहले किए महाकाल के दर्शन

Fri, 05 Jul 2024 02:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में इंटरव्यू के बाद नौकरी के लिए युवती का चयन नहीं हो पाया, इससे आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। वह शिप्रा नदी में कूद गई, हालांकि उसे बचा लिया गया। युवती की दिल्ली की रहने वाली है।
विज्ञापन
थाना महाकाल क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साक्षात्कार देने के बावजूद चयन न होने पर परेशान एक युवती ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और शिप्रा नदी में डूबकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती को मौके पर उपस्थित गार्ड ने बचा लिया। युवती दिल्ली से साक्षात्कार के उज्जैन आई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती दिल्ली निवासी है। वह किसी नौकरी के लिए साक्षात्कार देने उज्जैन आई थी। इसके पहले भी वह कई बार नौकरी के लिए साक्षात्कार दे चुकी है, लेकिन कहीं भी उसका चयन नहीं हुआ। उज्जैन में भी इंटरव्यू के बाद नौकरी के लिए युवती का चयन नहीं हो पाया, इससे आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिली है कि पहले युवती ने महाकाल मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके बाद शिप्रा नदी पहुंचकर अपनी जान देने का प्रयास किया। इस दौरान वहां उपस्थित गार्ड ने जब उसे डूबते हुए देखा तो तुरंत उसे बचा लिया। बाद में युवती को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई, जहां हकीकत सामने आई। इसके बाद उसे दिल्ली रवाना किया गया। 

पुलिस के अनुसार वी केयर फॉर यू के जरिए युवती की काउंसलिंग करवाई गई। इस दौरान युवती ने अपने बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद युवती को अच्छी तरह से समझाइश दी गई। टीम ने उसे रेल का टिकट भी मुहैया करवाया। महाकाल पुलिस थाने के एसआई चंद्रभान सिंह खुद अपने वाहन पर उसे रेलवे स्टेशन ले गए और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा कर रवाना कर दिया। महाकाल पुलिस थाने के सीएसपी ओम प्रकाश मीणा के अनुसार युवती की जान बचाने के बाद उसे समझाइश दी गई तथा उसे घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें