फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Accident: लोडिंग वाहन से निकला सरिया कार का कांच फोड़कर चालक को लगा, मौके पर ही हो गई मौत

Thu, 13 Apr 2023 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के इंदौर रोड डी मार्ट के सामने गुरुवार रात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। कार के आगे चल रही लोडिंग से निकला सरिया कार में घुस गया, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
उज्जैन में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के इंदौर रोड डी मार्ट के सामने गुरुवार रात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। कार के आगे चल रही लोडिंग से निकला सरिया कार में घुस गया, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने शल जिला अस्पताल भिजवाया और मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम इस बात की जानकारी लगी थी कि डी मार्ट के सामने इंदौर रोड पर इंदौर की ओर से आ रहा लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो गया था। वाहन में लोहे के सरिया सहित अन्य लकड़ी का सामान भी भरा हुआ था जो कि लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होने से रेलिंग से टकरा गया। इससे पीछे आ रही कार भी लोडिंग वाहन से टकरा गई। बताया जाता है कि लोडिंग वाहन से बाहर निकला सरिया कार के साइड का कांच फोड़ते हुए ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के शरीर में जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी इस बारे में सिर्फ यही जानकारी लग पाई है कि मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें