फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शराबी ने युवक को मारी गोली, घूरने की बात पर पहले किया विवाद फिर घर से बंदूक लाकर किया फायर

Thu, 12 Jan 2023 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में मामूली बात के विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। शराबी ने नशे में पहले विवाद किया फिर घर से बंदूक लाकर फायर कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शराब के नशे में बदमाश ने बिना वजह युवक पर गोली चला दी। छर्रे लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। गोली चलाने से पहले शराबी युवक से बोला कि मेरी तरफ क्यों देख रहा है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के बड़नगर के पास के गांव पिपलू का है। बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार रात ग्राम पिपलू में रहने वाला मुकेश पिता गोवर्धनलाल गांव में रहने वाले शोभाराम के घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और मुकेश से देखने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। इस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान आरोपी वहां से चला गया और घर से बंदूक लेकर आ गया। आरोपी ने मुकेश पर बंदूक से फायर कर दिया। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया और मुकेश को छर्रे लगे। 

आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। सूचना के बाद बड़नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 में कायमी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें