फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संतों का मिलन: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्रपुरी और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Mon, 10 Mar 2025 05:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज और पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों संतों का नंदी हॉल में मिलन हुआ। उत्तम स्वामी महाराज के देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं। 
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में हुआ दो संतों का मिलन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने किए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्रपुरी और पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और विश्व कल्याण की कामना की। वैसे तो ये दोनों संत अलग-अलग समय पर महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन नंदी हॉल में दोनों ही संतों का मिलन हो गया, उन्होंने एक दूसरे की कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन



श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एल. सोनी और सिम्मी यादव द्वारा संतद्वय का स्वागत व सम्मान किया गया। रवींद्रपुरी महाराज ने गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल को जल अर्पित किया और नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर और राजस्थान के बांसवाड़ा के उत्तम सेवा धाम के प्रमुख उत्तम स्वामी महाराज हैं। उन्हें साल 2021 के हरिद्वार महाकुंभ के दौरान पंच अग्नि अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। उत्तम स्वामी देश भर में ध्यान योगी के नाम से ख्यात हैं। उनके देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बीजेपी नेता और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वामी जी के प्रति आस्था का भाव रखते हैं। फिल्म जगत से जुड़े लोगों की स्वामी जी में आस्था है। उत्तम स्वामी महाराज के आश्रम बांसवाड़ा, हरिद्वार, मध्यप्र देश के सलकनपुर, मंदसौर, उज्जैन, लौहगांव (महाराष्ट्र) में हैं।
विज्ञापन

 

महाकाल मंदिर में हुआ दो संतों का मिलन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने किए

 

महाकाल मंदिर में हुआ दो संतों का मिलन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने किए

 

महाकाल मंदिर में हुआ दो संतों का मिलन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने किए

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें