फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बालू रेती में दबी मिली लाश से सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, जिसका था मकान उसी का था शव

Mon, 10 Mar 2025 05:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के नागदा में निर्माणाधीन मकान में 55 वर्षीय रामचंद्र का शव बालू-रेत में दबा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
बालू रेती में दबी मिली लाश से फैली सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, जिसका था मकान उसी की मिली ल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी मच गई जब कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की लाश को बालू रेती में दबा हुई देखी। जिस मकान से यह लाश मिली है यह मकान उक्त व्यक्ति का ही बताया जा रहा है जो कि निर्माणाधीन था। लाश मिलने की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वैसे मृतक के सिर पर चोट के निशान से पुलिस इस मामले को हत्या मानकर भी जांच करने मे जुटी हुई है।

विज्ञापन


उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव निर्माणाधीन मकान में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए एफएसएल टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार, बिड़ला ग्राम निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र जनसेवा प्राइवेट हॉस्पिटल में कर्मचारी थे। सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद वे बेरछा रोड स्थित अपनी निर्माणाधीन मकान पर गए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका अर्धनग्न शव मकान में बालू-रेत के ढेर में पड़ा मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि रामचंद्र के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों से होगी पूछताछ
इस मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलिस हत्या के एंगल को देखते हुए भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। इसके बाद ही यह कहा जा सकेगा कि आखिर यह पूरा मामला क्या है।

बालू रेती में दबी मिली लाश से फैली सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, जिसका था मकान उसी की मिली ल

 

बालू रेती में दबी मिली लाश से फैली सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, जिसका था मकान उसी की मिली ल

 

बालू रेती में दबी मिली लाश से फैली सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, जिसका था मकान उसी की मिली ल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें