फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: परेशान पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग करवाने का झांसा दिया, महिला काउंसलर से ठग लिए 21,500 रुपये

Mon, 12 Aug 2024 05:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

एक महिला काउंसलर के साथ पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग करवाने का झांसा देकर 21,500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार, महिला काउंसलर को फोन करने वाले ने राजस्थान से बात करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
नानाखेड़ा पुलिस को की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला काउंसलर के साथ पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग करवाने का झांसा देकर 21,500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार, महिला काउंसलर को फोन करने वाले ने राजस्थान से बात करने की जानकारी दी। ठग ने महिला काउंसलर को 25 पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग के नाम पर अपनी बातों में उलझाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, काउंसलर के मोबाइल 21 हजार पांच सौ रुपये कटने का मैसेज आया था। साइबर ठग ने काउंसलर को बातों में उलझाकर फीस देने के बहाने मोबाइल से ऑनलाइन प्रोसेस करवा ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से रुपये कट गए। मामले में नानाखेड़ा पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस ने बताया कि निधि तिवारी निवासी ऋषिनगर एक्सटेंशन काउंसलर है। शनिवार को तिवारी के पास एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने राजस्थान के उदयपुर से बात करना बताया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने महिला काउंसलर निधि तिवारी से पूछा कि वह काउंसलिंग करती है क्या, जिस पर निधि तिवारी ने कहां हां वह करती है।

फोन करने वाले ने निधि तिवारी से कहा कि उनके 25 पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग करना है। वह सभी घरों से दूर रहते हैं। इस कारण उन्हें कुछ परेशानियां है। फीस का पूछने पर निधि तिवारी ने बताया कि वह काउंसलिंग के लिए पांच सौ रुपये प्रति व्यक्ति फीस लेती है। एक साथ 25 व्यक्तियों की काउंसलिंग नहीं की जा सकती है। वह पांच-पांच व्यक्तियों के पांच ग्रुप बना लें, ऑनलाइन काउंसलिंग कर सकती हैं। ठग ने उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी से बात करवा दी।
विज्ञापन


इसके बाद बातों में उलझाकर फीस देने के नाम पर उन्हें दूसरे फोन से वीडियो काॅल पर बात करने को कहा। इस दौरान मोबाइल से पे बिल प्रोसेस करने को कहा था। इस पर निधि तिवारी को कुछ शंका हुई तो उन्होंने फोन काट दिया था। बाद में उनके मोबाइल पर 21 हजार पांच सौ रुपये कटने का मैसेज आया था, जबकि दो बार 49 हजार रुपये ट्रांजेक्शन फेल होने का मैसेज था। ठगी के बाद काउंसलर ने नानाखेड़ा पुलिस को शिकायत की है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें