फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन-देवास हाईवे के खूनी फंटे पर फिर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत; चक्काजाम

Sun, 13 Sep 2026 05:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन-देवास हाईवे पर नरवर थाना क्षेत्र के भोलासा फंटे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार रामचंद्र प्रजापत की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर सुरक्षा इंतजाम और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना के बाद रोड पर जाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन-देवास हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलासा-सेमलिया-हरनावदा फंटे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंद्रावतीगंज निवासी रामचंद्र प्रजापत (48) अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे भोलासा फंटे पर चौराहा क्रॉस करने लगे, तभी देवास मार्ग की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर (कार) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामचंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें- सागर शराब कांड पर CM यादव का सख्त संदेश: दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे, पुलिस ने इनामी आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन


1 घंटे से हाईवे ठप, 1 साल में 100 मौतों का दावा
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। लगातार हो रहे हादसों और पुलिस प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह फंटा ब्लैक स्पॉट बन चुका है। बीते एक साल में नरवर-भोलासा-सेमलिया-हरनावदा फंटे के आसपास लगभग 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद यहां न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही सिग्नल या बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही नरवर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीण आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को मुआवजा देने और चौराहे पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम (जैसे- स्पीड ब्रेकर व सिग्नल) करने की मांग पर अड़े रहे। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।

 

घटना के बाद रोड पर जाम

 

घटना के बाद रोड पर जाम

 

घटना के बाद रोड पर जाम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें