फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ड्राइवर के साथ रंगदारी दिखाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी चलाने के नाम पर वसूल रहे थे हफ्ता

Wed, 21 Aug 2024 04:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
ड्राइवर के साथ रंगदारी दिखाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन पुलिस ने रंगदारी दिखाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक लोडिंग वाले से रुपये हफ्ता वसूली के नाम पर छीने थे। 
विज्ञापन


बता दें कि 11 अगस्त 2024 को थाना महाकाल पर एक लोडिंग गाड़ी ड्राइवर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इंटरप्रिटिशन चौराहे पर पार्किंग की तरफ में अपने वाहन से पहुंचा तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरा रास्ता रोका व उक्त रास्ते से निकलने से नाम पर 500 रुपये का हफ्ता मांगा। नहीं देने पर मेरे साथ गाली देकर मारपीट की, जिस पर से थाना महाकाल पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में थाना महाकाल पुलिस द्वारा आरोपियों की निवास स्थान व आस पड़ोसियों से पूछताछ की जाकर निरंतर तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों के नाम आर्यन पिता आनंद उम्र 20 साल निवासी भगत सिंह मार्ग जयसिंहपुरा के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, गाली गलौच, अपराधिक अतिचार, जैसी धाराओं में थाना महाकाल पर तीन अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं गौरव पिता कालीचरण उम्र 23 साल निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन और तीसरा आरोपी उद्धव पिता संजय उम्र 20 साल निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें