फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: गाड़ी चुराने की फिराक में थे चोर, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, इंदौर से भी चोरी की थी बाइक

Mon, 13 Oct 2025 10:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पकड़े गए युवकों की पहचान युवराज सिंह राजपूत और भव्य अहिरवार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने नीलगंगा क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलगंगा पुलिस ने दो वाहन चोरों को मुखबिर की सूचना पर दबोचा है। दोनों चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हरिफाटक ब्रिज पार्किंग के पास खड़े थे, लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची उन्होंने दौड़ लगा दी। कानून के रखवालों ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नीलगंगा क्षेत्र से इसी साल 21 अप्रैल और 8 अक्तूबर को दो बाइक चोरी हुई थी। पहली वारदात में फरियादी विनोद निवासी शांतिनगर की बाइक गऊघाट जंतर-मंतर के पास से चोरी हुई, जबकि दूसरी घटना में फरियादी ईश्वर सिसौदिया निवासी घट्टिया की बाइक एक होटल के बाहर से चोरी हुई। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर वाहन चारों की तलाश कर रही थी। इसके लिए विशेष टीम भी बनाई गई थी। प्रधान आरक्षक वीरेंद्र दुबे, आरक्षक वीर सिंह और दामोदर पटेल क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो संदिग्ध युवक हरिफाटक ब्रिज पार्किंग के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं। तीनों पुलिसकर्मी बताई गई जगह पहुंचे जहां बाइक पर बाइक पर दो युवक बैठे नजर आए।

ये भी पढ़ें- ये कैसा सम्मान: पंचायत में पैर धुलवाकर वही पानी युवक को पिलाया! गुरु-शिष्य के रिश्ते पर मचा बवाल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही युवकों ने पुलिसकर्मियों को देखा तो भागने लगे लेकिन उन्हें घेराबंदी कर जवानों ने दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम युवराज पिता शिवराज सिंह राजपूत (24) निवासी ग्राम चाचौड़ा, हालमुकाम स्कीम नं. 51 संगम हॉस्पिटल के पास, इंदौर और भव्य पिता रामनिवास अहिरवार (20) निवासी चाचौड़ा, जिला गुना बताया। दोनों से जब बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके। इंजन एवं चैसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हरिफाटक ब्रिज के पास सूनसान जगह पर छिपाकर रखी एक और बाइक को बरामद किया। आरोपियों ने इंदौर से भी बाइक चुराई थी जिसे भी बरामद किया गया। इस तरह कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया है। गुना पुलिस से संपर्क कर इनके पुराने रिकॉर्ड पता किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें