फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 'तू फिर मिल गया...' यह कहकर युवक को घाेंपा चाकू, मौके पर मौत; मामूली बात पर हुआ था विवाद

Sat, 08 Mar 2025 08:23 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

इंगोरिया थाना प्रभारी इंद्रीयाज कटारा ने बताया कि बाइक को कट लगने की बात पर दो युवकों में विवाद हुआ था।इसके कुछ देर बाद दोनों युवक फिर मिले तो एक ने दूसरे की हत्या कर दी।  
विज्ञापन
उज्जैन में युवक की हत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोलेड़ी में बाइक को कट लगने की छोटी सी बात पर हुआ विवाद हत्याकांड में बदल गया। एक युवक ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन



सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
इंगोरिया थाना प्रभारी इंद्रीयाज कटारा ने बताया कि गुरुवार रात राहुल पिता छोगालाल केवट (26) का गांव में ही रहने वाले गोपाल पिता प्रहलाद मोगिया से बाइक को कट मारने की बात पर विवाद हो गया था। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया था और दोनों अपने-अपने काम से चले गए।

लेकिन, कुछ घंटे बाद चौपाटी से एक बारात निकल रही थी। इस दौरान राहुल और गोपाल एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान गोपाल ने राहुल से कह कि तू फिर मिल गया... इस बात पर एक बार फिर दोनों के विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद गोपाल ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के दो बार में ही राहुल की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी कटारा ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तीन बच्चों का पिता था राहुल
राहुल शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। राहुल के परिजनों ने हत्याकांड को लेकर नाराजगी जताई और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें