बड़नगर के भाट पचलाना थाना क्षेत्र में एक ऐसी सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 5 वर्षीय बालिका को हार्वेस्टर चालक ने रौंद डाला। घटना के बाद परिवार के लोग बालिका को बचाने के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस के आने पर जब मासूम को अस्पताल ले जाया गया तब डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। 5 वर्षीय बालिका की मौत की खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया।
भात्नपचलाना थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गजनीखेड़ी की रहने वाली 5 वर्षीय बालिका वंशिका पिता मोहनलाल पाटीदार शनिवार रात को ग्राम रुणीजा के मुख्य चौराहे पर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आए हार्वेस्टर के चालक ने उसे रौंद डाला।
घटना कुछ इतनी तेजी से घटित हुई की इस घटनाक्रम को देखने वाले लोग भी बालिका को बचा नहीं पाए। जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हार्वेस्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए बालिका को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाटपचलाना थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।