फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News:2500 रुपए के लिए ऐसे हुआ विवाद कि चली गई दामाद की जान, जानिए क्या है मामला..

Sat, 14 Dec 2024 03:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन  के नागदा में दामाद की जान चली गई। हुआ ये कि सुसुर ने 2500 रुपए उधार लिए हुए थे। जब दामाद अपनी ससुराल आया, तब रकम उधार देने वाले भी आ गए। उनकी आपस में ऐसी झड़प हुई कि बीच-बचाव करने वाले निर्दोष दामाद की ही जान चली गई। 
विज्ञापन
उज्जैन में 2500 रुपए के लिए हुई दामाद की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के नागदा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने 2500 रुपए उधार लिए थे। समय होने के बाद वह रकम चुका नहीं पाया। इसके बाद उधार देने वाले घर पर आ गए। रकम वसूलने के लिए मारपीट शुरु हो गई। 
विज्ञापन


दरअसल  मामला मटन व्यापारी मुनीर खान और उसके साथी व्यापारी सलमान के बीच 2500 रुपए की उधारी का है। सलमान पिछले तीन दिनों से मुनीर से 2500 रुपए मांग रहा था। कल जब मुनीर का होने वाला दामाद जीशान अपने ससुराल आया, तो सलमान और उसके भाई इमरान अपने साथियों के साथ उधारी वसूलने के लिए वहां पहुंच गए। इस पर ससुर मुनीर और सलमान के बीच बहस हो गई। दामाद जीशान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन तभी सलमान और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू, दामाद जीशान के सीने में लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुनीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में नागदा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद व्यापारिक पैसे को लेकर था। जीशान को कई बार चाकू मारे गए। उसकी मौत सीने में लगे चाकू से हुई। दोनों अरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 

यह था विवाद का कारण
मुनीर ने बताया कि वो और सलमान  मटन का व्यापार करते हैं।  वह तीन दिन से पैसे मांग रहा था। जब मुनीर ने उसे शनिवार को पैसे देने की बात कही, तो सलमान और उसका भाई इमरान गालियां देने लगे और फिर हमला कर दिया। इस हमले में सलमान और इमरान को भी चोटें आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें