फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल मंदिर में सजी शिव बारात की रंगोली ने श्रद्धालुओं का मनमोहा, देशभर से मिली सराहना

Fri, 28 Feb 2025 08:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के विद्यार्थियों ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 72 घंटे तक अनवरत शिव बारात की भव्य रंगोली बनाई। 3040 फीट की इस रंगोली के निर्माण में 430 किलोग्राम रंगोली पाउडर का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में सजी शिव बारात की रंगोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के विद्यार्थियों ने अनवरत 72 घंटे शिव बारात की रंगोली बनाकर किए गए अद्भुत प्रदर्शन को देशभर में सराहा गया। इस पूरे कला प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने अथक मेहनत करके विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई इस प्रदर्शनी के लिए लगातार प्रेरित किया जाता रहा। इस प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन




विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के विद्यार्थियों का यह पहला प्रयास नहीं है, बल्कि विगत दो वर्षों में इन्होंने देश के विभिन्न प्रमुख आयोजन पर अपना ये प्रदर्शन किया है, जिसमें राम मंदिर के शुभारंभ पर जो रांगोली बनाई गई थी। उसकी भी देशभर में सराहना हुई थी। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज के मार्गदर्शन में 23 फरवरी को विश्वविद्यालय की ललित कला अध्ययनशाला के 14 विद्यार्थियों ने 3040 फीट की शिव बारात की अद्भुत रंगोली 24 घंटे के अथक प्रयासों में बना दी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस शिव बारात को परंपरागत और आध्यात्मिक वैभव देने के लिए 430 किलोग्राम रंगोली कलर का उपयोग इन विद्यार्थियों ने किया। सबसे पहले इन्होंने आदि देव  शिव के प्राचीन वैभव का स्केच धरातल पर उतारा। यह कार्य अक्षित शर्मा ने पूरा किया इसके उपरांत विद्यार्थियों ने अपने क्रिएटिव विजन से कलरफुल इस रंगोली को डिजाइन किया। शिव बारात रंगोली का प्रदर्शन 23 फरवरी की शाम से लेकर 27 फरवरी की रात्रि तक कुल 72 घंटे से अधिक किया गया। जिसे महाकाल दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों ने देखा और उसकी सराहना की, बल्कि इस रंगोली प्रदर्शन की चर्चा देश भर में विभिन्न माध्यमों के द्वारा की गई और इस प्रशंसनीय कार्य को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा भी विद्यार्थियों की सराहना की गई।



इस रंगोली की रचना में और इस आकार देने में पंकज सेहरा छात्र ने इसे स्वरूप प्रदान किया और अक्षित शर्मा, मुकुल, जगबंधु महातो, आदित्य चौहान, लक्ष्मी कुशवाह, प्रथा शाक्य, जीत दे, धर्मेंद्र मालवीय, नैसा खान, सलोनी परमार, इशा सोनगरा आदि ने इस रंगोली प्रदर्शन में अपना अथक परिश्रम किया। इस रंगोली प्रदर्शन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन ललित कला अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष प्रो. जगदीश शर्मा, डॉ, महिमा मरमट, लक्ष्मी नारायण सिंह रोडिया आदि ने भी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें