फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही शख्स की मौत, डॉक्टरों को डेंगू की आशंका, जानिए क्या है मामला

Sun, 17 Nov 2024 08:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

खत्रीवाड़ा में रहने वाली 40 वर्षीय संगीता पति दीपक ठाकुर को बुखार आने पर परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि दो दिनों से संगीता को ठंड लगकर बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
खाराकुआं थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के खत्रीवाड़ा में रहने वाली 40 वर्षीय संगीता पति दीपक ठाकुर को बुखार आने पर परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि दो दिनों से संगीता को ठंड लगकर बुखार आ रहा है। इस पर डेंगू की आशंका में डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती किया और ब्लड टेस्ट कराने के बाद उपचार शुरू कर दिया। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


खाराकुआं थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात परिजन संगीता की अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद उसे घर ले गए थे। जहां संगीता की हालत बिगड़ी। नाक से खून आने लगा, वह कुछ समझ पाते तब तक वह बेसुध हो गई। उसे लेकर चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आज आने वाली है। खाराकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर संगीता के शव का पीएम कराया। जमाई चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि संगीता की दो बेटियां हैं। वह होटल में रोटी बनाने का काम करती थी। पति आठ वर्षों से लापता है। संगीता खत्रीवाड़ा में किराए के मकान में रहती थी।

आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट में दो युवक ऐसे दौड़े कि पांव टूट गए
पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट में दो युवक ऐसे दौड़े कि दोनों के पांव टूट गए। उन्हें एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, महानंदा नगर एरिना में पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट चल रहे हैं। सुबह प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन


सुबह मक्सी के पास गांव में रहने वाला जितेन्द्र पिता विक्रम 25 वर्ष, देवास निवासी होमगार्ड जवान मनोज पिता श्याम दौड़ का टेस्ट देने आए थे। रनिंग टेस्ट के दौरान 10-10 युवकों की दौड़ लगवाई जाती है। दोनों युवक अपने ग्रुप में 800 मीटर की दौड़ में शामिल हुए। इसी दौरान गिरकर घायल हुए। उनके पैरों में गंभीर चोंट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें