महाकाल दर्शन करने आया श्रद्धालु डोर से घायल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन लगातार चाइना डोर के खिलाफ सर्चिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इसी बीच चाइना डोर से एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है, जिसमें इंदौर से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु का सिर पर चाइना डोर से कट गया। गनीमत यह रही कि आंख और कान दोनों बच गए। अगर 2 इंच ऊपर नीचे डोर से कटता तो आंख या कान भी कट सकता था।
श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया
बताया जा रहा है कि इंदौर निवासी अमन पिता संतोष आज सुबह सामान्य स्पीड में अपना वाहन चलाकर महाकाल मंदिर की ओर जा रहा था, तभी अचानक पतंग की डोर में वह उलझ गया। घटना के बाद श्रद्धालु को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया है। वहीं चाइना डोर से पतंग उड़ाने वाले को पुलिस ढूंढ रही है।