फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रेड मार-मार कर क्राइम ब्रांच भी हैरान, जब पता चला कि इंदौर और देवास के जुआरी खेल रहे थे लाखों का जुआ

Mon, 18 Nov 2024 04:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

क्राइम ब्रांच टीम ने तुरंत छापामार कार्रवाई कर डाली। इस दौरान कुल 14 जुआरियों को 7,53,000 नकदी, 15 मोबाइल और सात वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। इसमें पांच चौपहिया और दो दो पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने की जब्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि देवास रोड स्थित एक होटल में कुछ लोग लाखों रुपये का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत इस बात की सच्चाई को जाना और जब उन्हें पता चला कि मुखबिर से मिली यह सूचना एकदम सही है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत छापामार कार्रवाई कर डाली, जिसमें कुल 14 जुआरियों को 7,53,000 नकदी, 15 मोबाइल और सात वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें पांच चौपहिया और दो दो पहिया वाहन हैं।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच डीएसपी योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि देवास रोड स्थित होटल हिमालय ग्रीन पर जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद यहां पर दबिश दी गई थी। जहां से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच डीएसपी योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आश्चर्यजनक बात यह है कि छापामार कार्रवाई के दौरान जिन 14 लोगों को पकड़ा गया है। उसमें कुल 11 लोग इंदौर के एक देवास एक रतलाम और सिर्फ एक व्यक्ति उज्जैन का रहने वाला है। पकड़े गए लोगों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं, जिसमें धीरज सिसोदिया के नाम पर चार अपराध, दो जुआ और दो मारपीट, वहीं प्यारे मियां पर दो जुए के अपराध दर्ज हैं।

गिरफ्तार जुआरी

क्राइम ब्रांच टीम

गिरफ्तार जुआरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें