देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल इन दिनों देश ही नहीं बल्कि प्रदेश की अपनी सभी संपत्तियों को नीलाम करने जा रही है, जिसके लिए बाकायदा टेंडर जारी हो चुके हैं। इन संपत्तियों के विक्रय की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सोर्स के मुताबिक देश में बीएसएनएल की लगभग 531 संपत्तियों का विक्रय किया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश में कुल 52 स्थानों की संपत्ति को बेचा जा रहा है। इसमें सबसे अधिक दामों पर उज्जैन की संपत्ति का विक्रय किया जा रहा है।
1 जुलाई को जारी हुए नीलामी टेंडर को देखने पर पता चलता है कि बीएसएनल देश के 11 राज्यों की 531 संपत्ति का इन दिनों विक्रय कर रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश की कुल 52 संपत्ति भी शामिल हैं। बीएसएनएल द्वारा बेची जा रही संपत्ति की बात की जाए तो पता चलेगा कि यह संपत्ति सबसे अधिक उपयोगी स्थान पर है। जिसकी कीमत बीएसएनएल द्वारा लगभग 2010 करोड़ रुपए के लगभग है। बताया जाता है कि यह संपत्ति बीएसएनएल की प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सबसे महंगी संपत्ति है।
पहले चरण में बिकेगी उज्जैन की संपत्ति
बताया जाता है कि बीएसएनएल की मध्यप्रदेश में स्थित संपत्तियों का विक्रय करने के लिए जो टेंडर जारी हुआ है, उसमें शुरुआती दौर में चार जिलों की संपत्ति का विक्रय किया जा रहा है जिसमें उज्जैन भी शामिल है। बीएसएनएल की उज्जैन की संपत्ति की बात की जाए तो भरतपुरी स्थित विभागीय कार्यालय की जमीन की कीमत 1900 करोड़ यानी 19 अरब से अधिक आंकी गई है। जिसकी साइज़ 7 लाख 28 हजार 750 वर्गमीटर है। ये प्रदेश में बीएसएनएल की सबसे महंगी और बड़ी प्रॉपर्टी मानी जा रही है। इसी के साथ उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित 3010 वर्गमीटर यानी 32399.37 स्केयर फीट की जमीन को बेचने के लिए चिन्हित किया गया है। इसकी साइज 74400 वर्गमीटर मीटर है और कीमत 22 करोड़ से अधिक रखी गई है। वैसे प्रथम चरण में उज्जैन के साथ इटारसी, देवास, शहडोल और जबलपुर की प्रॉपर्टी भी विक्रय की जा रही है।
इन शहरों की संपत्ति का भी होगा विक्रय
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, मुरैना, बालाघाट, बड़वानी, खरगोन, धार, रीवा, सतना, नरसिंहपुर और कटनी में भी बीएसएनएल की संपत्ति का जल्द ही विक्रय किया जाएगा।
इंदौर रोड, देवास रोड और आगर रोड पर है यह संपत्ति
बीएसएनएल की तीनों संपत्तियों के देश कीमती दाम होने का प्रमुख का कारण यह है कि यह तीनों संपत्तियां प्रमुख मार्गों पर हैं। यदि बात देवास के स्थित बीएसएनएल कार्यालय की जाए तो यह आगर रोड पर स्थित है, जबकि भरतपुरी स्थित बीएसएनएल कार्यालय जहां एक ओर देवास रोड के मुख्य मार्ग पर स्थित है तो वहीं नानाखेड़ा के समीप बने बीएसएनएल कार्यालय के समीप से ही इंदौर रोड होकर गुजरती है।
BSNL की उज्जैन की बेशकीमती सम्पत्ति