आयोजन की तैयारी में जुटे समाजजन
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो धार्मिक नगरी उज्जैन में झूलेलाल जयंती का पर्व पिछले एक सप्ताह से धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन रविवार को झूलेलाल जयंती का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसको लेकर एक भव्य वाहन रैली टावर चौक फ्रीगंज से शुरू होगी। जो की प्रमुख मार्ग से होती हुई इंदिरा नगर पहुंचेगी। इस रैली का मुख्य आकर्षण सुपरस्टार गोविंदा रहेंगे। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस रैली को केसरिया ध्वज दिखाकर टावर चौक से इसे प्रारंभ करवाएंगे और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की बधाइयां भी देंगे।
सिंधु जागृत समाज के उपाध्यक्ष गोपाल बलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के मुख्य संयोजक महेश परयानी और संतोष लालवानी के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक भव्य वाहन रैली शहर में निकाली जाने वाली है। जो कि 30 मार्च रविवार को नगर में धूमधाम से निकलेगी। इस रैली की विशेषता यह रहेगी की रैली को सफल बनाने के लिए अभी से रैली के संयोजक कपिल बासानी, किशोर मुलानी, कमल सहलानी, धर्मेंद्र खूबचंदानी और हरीश टेकवानी रैली की तैयारियों में जुट चुके हैं। जो कि समाजजनों के घर पहुंच कर उन्हें पीले चावल देकर रैली में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस और OTT शो दे रहे अश्लीलता को बढ़ावा', लोकसभा में बोले उज्जैन सांसद; रखी निगरानी की मांग
संस्था के अध्यक्ष प्रताप रोहरा और सचिव महेश गंगवानी ने बताया कि 30 मार्च रविवार को निकलने वाली यह रैली वैसे तो टावर चौक फ्रीगंज से शुरू होगी। लेकिन इस रैली में समाजजन गीता कॉलोनी झूलेलाल मंदिर और सिंधी कॉलोनी से एकत्रित होकर पहुंचेंगे। इसके बाद टावर चौक से एक भव्य रैली की शुरुआत होगी। इस रैली का मुख्य आकर्षण फिल्म स्टार गोविंदा रहेंगे, जो की टावर चौक पर समाजजनों को झूलेलाल जयंती की बधाई देने के साथ ही अपनी प्रस्तुति भी देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे शामिल
झूलेलाल जयंती पर निकाली जाने वाली वाहन रैली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वह टावर चौक पर इस यात्रा को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही समाजजनों को बधाई देने के बाद उद्बोधन भी देंगे। इस दौरान निगम सभापति कलावती यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: प्रेम में युवक ने दे दी जान, शरीर पर लिखा पत्नी का नाम, फिर गटक लिया जहर; डेढ़ साल से थी दूर
इसीलिए भव्य रहेगी वाहन रैली
इस वाहन रैली को भव्य वाहन रैली इसीलिए कहा जा रहा है। क्योंकि वाहन रैली में सबसे पहले बेराणा साहब ज्योति स्वरूप में शामिल रहेंगे। इसके बाद 12 विंटेज गाड़ी, 10 खुली जीप, 8 डीजे, घोड़ी, बग्गी के साथ ही बड़ी संख्या में चौपहिया और दोपहिया वाहन शामिल रहेंगे।