फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ 2028: पुराने क्वार्टर हटाकर बन रहे आधुनिक होल्डिंग एरिया, पेयजल-सीसीटीवी-वाशरूम से लैस होंगी सुविधाएं

Tue, 06 Oct 2026 05:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने उज्जैन में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने का मास्टर प्लान तैयार किया है। पुराने क्वार्टर हटाकर बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं, जहां पानी, शौचालय और टिकट जैसी सुविधाएं रहेंगी। उज्जैन स्टेशन पर 217 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी होगी और आसपास के स्टेशनों को भी विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन
ऐसा चल रहा निर्माण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। मुख्य स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों के पुराने क्वार्टरों को हटाकर विस्तृत होल्डिंग एरिया तैयार किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था केवल भीड़ को रोकने के लिए नहीं, बल्कि यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

विज्ञापन


सिंहस्थ मे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वारों पर अचानक बढ़ने वाले दबाव को कम करने के लिए श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए उज्जैन शहर व आसपास के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया विकसित हो रहे हैं। जिसमे माधवनगर, नीलगंगा और इंदौरगेट के साथ ही चिंतामन गणेश, पंवासा, पिंगलेश्वर और विक्रमनगर मे यह निर्माण जारी है।

ये भी पढ़ें- उज्जैन: एकादशी पर भांग से बना चंद्रमा-ॐ, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल; महोत्सव भी शुरू
विज्ञापन


217 कैमरों से उज्जैन स्टेशन पर तीसरी आंख का पहरा
सुरक्षा और निगरानी को पुख्ता करने के लिए पश्चिम रेलवे अपने 8 स्टेशनों पर कुल 753 सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है, जिनमें से अकेले उज्जैन स्टेशन पर 217 कैमरे तैनात होंगे। स्टेशन पर एक केंद्रीकृत कंट्रोल-कम-सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम बनेगा, जहां से पूरे परिसर, प्लेटफॉर्म और भीड़ वाले क्षेत्रों की 24x7 लाइव निगरानी की जाएगी। वहीं हाई-स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

माधवनगर स्टेशन का सौंदर्यीकरण
रेलवे प्रशासन व्यवस्थाओं के साथ-साथ उज्जैन की छवि निखारने पर भी ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में माधवनगर स्टेशन भवन पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को उज्जैन पहुँचते ही एक सुंदर और आध्यात्मिक वातावरण का अहसास हो सके।
विज्ञापन


स्टेशन पर ऐसी रहेगी व्यवस्था
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर इस बार सबसे बड़ी तैयारी भीड़ कंट्रोल की है। जिसके लिए माधवनगर, नीलगंगा और इंदौरगेट साइड में रेलवे के पुराने क्वार्टर तोड़कर तीन बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को पहले वहीं रोकेंगे। वहां टॉयलेट, पीने का पानी, टिकट खिड़की, ट्रेन डिस्प्ले की सुविधा रहेगी। स्टेशन नॉर्मल होने पर ही इन्हें आगे भेजा जाएगा। इसके साथ ही मुख्य स्टेशन का लोड कम करने के लिए चिंतामन गणेश, पवांसा, पिंगलेश्वर, विक्रमनगर, नईखेड़ी, शिप्रा ब्रिज, मोहनपुरा को विकसित किया जा रहा है। कई ट्रेनों को सीधे वहीं रोका जाएगा, ताकि यात्री सीधे मेला क्षेत्र जा सकें।

 

ऐसा चल रहा निर्माण

 

ऐसा चल रहा निर्माण

 

ऐसा चल रहा निर्माण

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें