फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: राजसी ठाठ-बाट के साथ निकलेगी महाकाल की सवारी; कार्तिक माह के पहले सोमवार को भक्त करेंगे दर्शन

Sun, 19 Nov 2023 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कार्तिक माह में प्रथम बार सोमवार को भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे भगवान महाकाल। श्री मनमहेश के रूप में प्रजा को देंगे दर्शन। सोमवार 20 नवंबर 2023 को सभामंडप में सायं 4 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सवारी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
महाकाल की सवारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार 20 नवंबर 2023 को सभामंडप में सायं 4 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राजसी ठाठ-बाट के साथ निकाली जाएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि भगवान श्री महाकालेश्वर श्री मनमहेश के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार कहारवाडी होते हुए रामघाट क्षिप्रातट पहुंचेगी, वहां मॉ क्षिप्रा के जल से पूजन-अर्चन पश्चात भगवान महाकाल की सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोड की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक एवं अगहन(मार्गशीर्ष) माह में निकलने वाली श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारियॉ क्रमशः द्वितीय सवारी 27 नवंबर, तृतीय सवारी 4 दिसंबर तथा शाही सवारी 11 दिसंबर 2023 को निकाली जावेगी। हरिहर मिलन की सवारी रविवार 25 नवम्बर 2023 को निकाली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें