फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन में चर्चाओं में आया शिवभक्त कबूतर, घर में चल रही शिव महापुराण में पहुंचा, देर तक बैठा रहा

Mon, 26 Aug 2024 08:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
शिवपुराण सुनता कबूतर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
श्रावण भादो मास में धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान शिव की आराधना विशेष तौर पर की जाती है। इस मास में बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, यही कारण है कि शिवालयों में जहा जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान होती है तो वहीं श्रद्धालु अपने सेवाभाव के हिसाब से शिव महापुराण जैसे आयोजन भी करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियां बंटोर रहा है। कोई चमत्कार मान रहा है तो कोई बाबा महाकाल का आशीर्वाद। इस बारे में जो भी सुनता है वह दंग रह जाता है।
विज्ञापन


शहर में इन दिनों एक सफेद कबूतर की शिव भक्ति की चर्चा जमकर हो रही है। इसके फोटो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन फोटो में कबूतर शिव महापुराण की कथा सुनता दिखाई दे रहा है। जब इस बारे मे पड़ताल की गई तो पता चला कि यह घटना सही है जो कि अरिहंत परिसर कॉलोनी आगर रोड पर रहने वाले प्रेमशंकर दुबे के परिवार की है। प्रेमशंकर ने बताया कि उनकी पत्नी अनुराधा प्रतिदिन शिव महापुराण का पाठ करती है। दो दिनों पहले जब घर पर शिव महापुराण का पाठ कर रही थी, उसी समय अचानक एक सफेद रंग का कबूतर उड़ता हुआ आया और आते ही शिव महापुराण की पुस्तक पर बैठ गया। उस समय घर वालों को लगा कि शायद यह कबूतर गलती से घर में घुस गया होगा, लेकिन यह कबूतर एक दो नहीं बल्कि पूरे 24 घंटे तक घर में ही रहा। उसने अनुराधा दुबे द्वारा कही गई शिव महापुराण को सुना। चावल खाए और तो और वह पूरे घर में घूमता भी रहा। कबूतर द्वारा शिव महापुराण सुनने से अनुराधा दुबे काफी खुश हैं। उनका कहना है कि मेरे कोई पुण्य फल ही है जिसके कारण मुझे शिव महापुराण सुनाने का मौका मिला।

जिसने सुना रह गया दंग
कबूतर द्वारा शिव महापुराण सुनने के फोटो वीडियो वायरल होने के बाद पूरे शहर मे इस बात पर ही तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कोई इसे बाबा महाकाल का चमत्कार बता रहा है तो कोई कबूतर की शिव भक्ति कहकर आस्था से नमन करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


दोस्त ने भेजा था वीडियो..... शाम तक आ गया शिव भक्त कबूतर
प्रेमशंकर दुबे ने बताया कि उनके मित्र शारदा कांत वाजपेई ने उन्हें एक वीडियो भेजा था, जिसमें दो सफेद कबूतर बाबा अमरनाथ की गुफा के बाहर बैठे हुए थे। यह वीडियो भेजने के पीछे मित्र शारदा कांत का उद्देश्य था कि उन्हें भी बाबा अमरनाथ के कबूतरों का दर्शन कर लें, लेकिन यह वीडियो भेजने के कुछ घंटे बाद ही ऐसा चमत्कार हुआ कि सफेद रंग का कबूतर उनके घर पहुंच गया। इसने अनुराधा दुबे से न सिर्फ शिव महापुराण कथा सुनी बल्कि वह कई घंटे तक घर में भी रहा। कबूतर द्वारा घर पर आकर शिव महापुराण की कथा सुनने पर अनुराधा दुबे भी अपने आप को धन्य मान रही है।

चर्चाओं में छाया शिव भक्त कबूतर

विज्ञापन

 

चर्चाओं में छाया शिव भक्त कबूतर

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें