फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: ड्यूटी के दौरान ताश पत्ती खेलते नजर आए वन कर्मी, डीएफओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Mon, 26 Aug 2024 08:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
विज्ञापन
हांथ में ताश पत्ती लिए बैठे वनकर्मी
विज्ञापन
दमोह जिले के पथरिया सहायक वन परिक्षेत्र कार्यालय में ड्यूटी के दौरान कुछ वनकर्मियो के ताश पत्ती खेलने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तीन वनकर्मी ताश खेलते देखे जा रहे है। अब अधिकारी वीडियो की जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में वन कर्मी ड्यूटी करने के बजाए, ऑफिस के अंदर ही ताश पत्ती खेलते नजर आ रहे हैं। मामला पथरिया के सहायक वन परिक्षेत्र कार्यालय का बताया जा रहा है। जहां भवन के अंदर तीन वन कर्मी हांथ में ताश फीट रहे हैं। वीडियो में दिख रहे वन कर्मियों में एक बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत कैथौरा बीट गार्ड, दूसरा तिंदुआ बीट गार्ड और तीसरा सेमर कछार बीट गार्ड बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद इन वन कर्मियों ने अपनी कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है।

बता दें प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत दमोह जिले के प्रभारी मंत्री हैं। यह तीनों वन कर्मी पथरिया थाना से सटे वन चौकी भवन में ही यह ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ही लिखा की एक ओर जिले में जंगल कट रहे हैं दूसरी ओर वनकर्मी ताश खेल रहे हैं। इस संबंध में डीएफओ महेंद्र कुमार उइके का कहना है कि वीडियो उनके पास भी आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें